मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से देहरादून लौटे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से देहरादून लौटे

रिपोर्टर – सचिन

स्थान -देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से देहरादून लौटे और देहरादून सचिवालय पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ने कई सौगातें दी जिस वजह से उत्तराखंड में कई विकास के कार्य चल रहे हैं

और इन्हीं विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होने कहा की केदारनाथ, बद्रीनाथ और ऋषिकेश करनप्रयाग रेल प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर भी पीएम मोदी से बातचित हुई। उन्होने आगे कहा कि उत्तराखण्ड में अन्य विकास कार्यों और प्रोजेक्ट्स को लेकर भी प्रधानमंत्री से बातचीत की गई।

उन्होने आगे कहा की प्रदेश में जो महासंपर्क अभियान चल रहा है उसको लेकर उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की ओर संगठन संबंधित बातचित की जिसका संज्ञान पीएम मोदी ने भी लिया, इसके साथ ही उन्होने कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की।