

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

देवदार के संघन वन में उत्तरकाशी जिले के रंवाई घाटी के अंतर्गत लगने वाला पौराणिक देवराणा मेला धूम धाम से मनाया जाता है और मेले में रवांई की लोक संस्कृति धूम देखने को मिलती है।


देवराना मेला रवांई के आरध्यदेव रूद्रेश्वर का पौराणिक मेला है और 65गांव का आस्था का प्रतिक है ,देवराना मेले में प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्वालु पंहुचतें हैं और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगते हैं,इसके अलावा मेले में सुदंर परीधान पहनकर स्त्री पुरूष पंहुचतें हैं तांदी नृत्य करतें हैं।


ऐतिहासिक और पौराणिक देवराना मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग हो रही है लेकिन मेले को अभीतक राजकीय सुविधायें नहीं मिली हैं।

भाजपा महिला प्रवक्ता नेहा जोशी देवराना मेले में पंहुकर बताया कि वह देवराना घाटी में आकर बेहद खुश है और जल्द मेले को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा।
देवराना मेला पर्यटन की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण है और मेले राजकीय मेला घोषित करना रवांई की जनता की महत्वपूर्ण मांग है।


