2013 में आई केदारनाथ आपदा को आज 10 साल पूरे

2013 में आई केदारनाथ आपदा को आज 10 साल पूरे

रिपोर्टर – सचिन

स्थान -देहरादून

2013 में आई केदारनाथ आपदा को आज 10 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी उत्‍तराखंड के लोगों के जहन में तबाही के जख्‍म हैं। 16-17 जून 2013 को आई आपदा में हजारों मौतें हुईं थीं। इन 10 सालों में केदारपुरी का स्वरूप भव्‍य हो गया है और पूरी तरह बदल चुका है। आज 10 साल बीत जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने एक बार पुनः उस पल को याद करते हुए कहा की केदारनाथ आपदा का दुख कभी समाप्त नहीं होने वाला है। बड़ी सख्या में वहां क्षति हुई, उस दुख को प्रधानमंत्री जी ने कम करने का प्रयास किया है। आज भव्य केदारपुरी बनकर तैयार है और केदारनाथ मे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

वीओ – कांग्रेस का कहना है कि केदारनाथ आपदा को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह कहा जाता था कि केदारनाथ यात्रा बहुत लंबे समय तक सुचारू नहीं हो पाएगी। लेकिन तत्कालीन हरीश रावत की प्रदेश सरकार ने बेहतरीन काम के जरिए केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने केदारनाथ आपदा को चुनौती के रूप में लिया और कम समय के भीतर ही वहां पर आपदा और पुनर्वास के काम को अमलीजामा पहना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज केदारनाथ धाम पहले से भी ज्यादा भव्य और दिव्य दिखाई देता है।