18 जून को चलेगा बृहद स्वच्छता अभियान

18 जून को चलेगा बृहद स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट-दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी गुरुबख्श सिंह की अध्यक्षता में जिला कोर्ट सभागार में होटल एसोसिएशन,व्यापार मंडल, पुलिस,जिला प्रशासन एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। जिला जज ने आगामी 18 जून को आयोजित होने वाले बृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।

साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय के सभी वार्डो में आयोजित होने स्वच्छता अभियान की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान प्रातः 8 बजे से संचालित होगा। जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी तदोपरांत हरि झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान की शुभारंभ किया जाएगा।

जिला जज ने कहा कि उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा 18 जून को आयोजित होने वाले वृहत स्वच्छता अभियान में जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, अधिकारी व कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र- छात्रायें, व्यापार मण्डल, समाजिक कार्यकर्ता, पैनल अधिवक्तागण, पी.एल.वी., ग्राम प्रधान, जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य, पुलिस विभाग, जिला चिकित्सालय एंव अन्य सभी जन सामान्य एक साथ मिलकर जिले के विभिन्न चयनित स्थानो पर विशेष स्वच्छता अभियान में श्रमदान करेंगे। जिससे उत्तरकाशी जिला सुन्दर व स्वच्छ बन सके।