

रिपोर्ट- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को डैम से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को डैम से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार किच्छा के कलकत्ता चौकी अंतर्गत ग्राम गऊघाट निवासी फुरकान उर्फ रिजवान अपने 3 दोस्तों के साथ धोरा डैम में गुरुवार की शाम को नहाने गया था.. इस दौरान फुरकान उर्फ रिजवान नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया.. जिसके बाद उसके दोस्तों ने जानकारी पुलिस और स्थानीय लोगों को दी गई.. सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक मृतक के शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला।


अंधेरा होने के कारण पुलिस को तलाशी अभियान बीच में रोकना पड़ा। शुक्रवार की सुबह दुबारा एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद फुरकान के शव को बरामद कर लिया गया.. किच्छा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया .. वही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.. फुरकान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया जो युवक साथ में नहाने गए थे.. उनके भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी..


