
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – नैनीताल

इन दिनों नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नैनीताल पूरा फुल है। ऐसे में कई हादसे भी हो रहे है। ऐसा ही एक घटना हरियाणा से आए दंपती के साथ हुई। बुजुर्ग दंपती ने मंगलवार की रात शादी की सालगिरह मनाई। सुबह पति की मौत हो गई। इसके बाद खुशियां मातम में बदल गईजानकारी के अनुसार फरीदाबाद हरियाणा निवासी कन्हैया लाल उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी और परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।


दिनभर वह नैनीताल घूमे। रात को उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। फिर खाना खाने के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में सोने चले गए। जब सुबह उनकी पत्नी की आंख खुली तो कन्हैया लाल को बिस्तर पर बेसुध पायाआनन फानन में परिजन और होटल के कर्मचारी उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह कन्हैया हार्ट के मरीज थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है

कि हार्ट अटैक से मौत हुए होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौप दिया है


