
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार जनपद के रुड़की के एक गांव से मस्जिद में पढ़ने गए मासूम के साथ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मस्जिद के इमाम पर लगे हैं। परिजनों की तहरीर के बाद मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का बेटा मस्जिद के इमाम के पास पढ़ने के लिए जाता है। आरोप है कि 15 मई को वह पढ़ने के लिए इमाम के पास गया था।


इस दौरान इमाम मासूम को कमरे में ले गया और मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी इमाम घबरा गया। जिसके बाद मासूम मौके से खुद को बचाकर भाग गया।परिजनों ने दी पुलिस को तहरीरपीड़ित ने डर की वजह से ये बात अपने परिजनों को नहीं बताई। जब उसके परिजन उससे पढ़ाई के लिए भेजने लगे तो बच्चे ने साफ़ मना कर दिया। परिजनों ने मासूम पर जब काफी दबाव डाला तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने मामले को लेकर मस्जिद के इमाम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी अब्दुल सलाम निवासी बिझौली पर मुकदमा दर्ज किया है।


