बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव बनाये जाने को उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव बनाये जाने को उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – मुन्ना अंसारी

स्थान – लालकुआ

बिन्दुखत्ता क्षेत्र को राजस्व गाँव बनाये जाने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संघर्ष समिति के आहवान पर आज जड़ सेक्टर बिन्दुखत्ता से लालकुऑं तहसील तक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया

इस दौरान हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ गया जिसको संभालने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिसबल तैनात रहा।इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें सभा के दौरान बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने, बिन्दुखत्ता को अतिक्रमण की सूची से बाहर किये जाने

और बिन्दुखत्ता ग्राम वासियों को हक हकूक के परमिट जारी किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया