
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

बुधवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट के एनएसएस ,एनसीसी व विद्यालय स्टाफ के द्वारा पीएम मोदी के अभियान, कैच द रेन ,के तहत प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता व नोडल डॉक्टर सुमन पांडे के नेतृत्व में लोहाघाट के लगभग 200/ 300 साल पुराने प्राकृतिक नोले में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई तथा नोले के पानी को पीने योग्य बनाया अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता राजू गरकोटी, प्रहलाद सिंह मेहता के द्वारा भी सहयोग किया गया कालेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व नोडल डॉक्टर सुमन पांडे ने कहा क्षेत्र में हो रहे


पेयजल संकट को देखते हुए सभी लोगों ने अपने पूर्वजों के द्वारा बनाए गए पारंपरिक और प्राचीन जल स्रोतों को जीवित कर पीएम मोदी के कैच द रेन अभियान को सफल बनाना होगा हमें अपने पुराने जल स्रोतों को दोबारा से जीवित करना होगा तथा उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान होगा उन्होंने कहा हमारे प्राचीन जलस्रोत आज भी हमें साफ व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा सकते हैं बशर्ते कि समय-समय पर उनकी साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देना होगा तभी हम देश की सबसे गंभीर समस्या जल संकट से निजात पा सकते हैं प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने कहा कॉलेज के द्वारा समय-समय पर इन प्राचीन जल स्रोतों के रखरखाव

और सफाई पर अभियान लगातार चलाया जाएगा वही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने इस अभियान की सराहना करते हुए पुराने जल स्रोतों के संरक्षण पर ध्यान देने की बात कही उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपने प्राचीन जल स्रोतों को बचाने की अपील करी


