हिमालय विश्वविद्यालय ने बड़े स्तर पर बनाई अपनी अलग पहचान

हिमालय विश्वविद्यालय ने बड़े स्तर पर बनाई अपनी अलग पहचान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

डोईवाला स्तिथ हिमालयीय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित नव निर्मित हिमालयीय चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शिरकत की। बता दें कि हिलमालिय आयुर्वेद विश्व विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है,

इसी को लेकर केंद्र सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने इस विश्वविद्यालय की जमकर सरहाना की।इस दौरान डॉ निशंक ने कॉलेज को उसकी प्रगति एवं उन्नति के लिए शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि नया चिकित्सालय आधुनिक चिकित्सा के मानकों के अनुसार उपकरणों से सुसज्जित होगा। इसके बनने से भारतीय चिकित्सालय परंपरा के अनुरूप क्षेत्रीय एवं उत्तराखंड के दूर दराज के जनमानस को सभी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

इस दौरान पूर्व सीएम डॉ निशंक की पुत्री आरुषि निशंक ने कहा कि बहुत छोटे स्तर पर इस कॉलेज की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब यह कॉलेज एक भव्य रुप ले चुका है, ओर यहाँ के छात्र विश्व स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं। जो कि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है