
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -,संजय कुंवर,

स्थान -जोशीमठ

,जोशीमठ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर के भू धंसाव आपदा प्रभावितों को अपना समर्थन देने जोशीमठ पहुंची प्रसिद्ध पर्यावरणवादी व नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया और मेधा पाटेकर वापस जाओ के नारों के साथ काले झंडे भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लहराए, वहीं जोशीमठ संघर्ष समिति के अतुल सती ने कहा कि ये विरोध मेधा पाटेकर का नहीं है


विरोध करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता सीधा भू धंसाव प्रभावितों का विरोध कर रहे है,दरअसल जोशीमठ आपदा प्रभावितों के आंदोलन का समर्थन करने जोशीमठ पहुंची मेधा पाटकर तहसील परिसर के बाहर सभा को संभोधित करने पहुंची थी कि तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक समूह मेधा पाटेकर वापस जाओ के नारों और हाथ में काला झंडा लिए सभा स्थल की और पहुंचा हालांकि मुस्तैद जोशीमठ पुलिस के जवानों ने आगे बड़ रहे बीजेपी कार्य कर्ताओं को सभा स्थल से पहले रोक दिया, बीजेपी कार्य कर्ताओं का कहना था कि इस तरह के नेताओं के आने से गलत संदेश जा रहा है,बाहर संदेश गया है कि जोशीमठ आपदा के चलते डूब रहा है यात्रा सीजन चरम पर है

लेकिन जोशीमठ नगर का कारोबार चौपट है इसलिए जब केंद्र सरकार राहत पैकेज को लेकर संजीदा है इस तरह का आंदोलन ओर पर्यावरणवादियों का यहां सभा करना जोशीमठ के हित में ठीक नहीं लिहाजा बीजेपी इसका पूरा विरोध करती है


