यूनेस्को क्लब दून वैली ईस्ट ने दी 51 छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति

यूनेस्को क्लब दून वैली ईस्ट ने दी 51 छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

यूनेस्को क्लब दून वैली ईस्ट ने आज अपना एनुअल फंक्शन मनाया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जस्टिस राजेश टंडन, सीनियर एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट) एवं विराज डोगरा, डीजीएम सर्कल हेड (पंजाब नेशनल बैंक) ने शिरकत की यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष रामगोपाल ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से निरंतर यूनेस्को क्लब दून वैली ईस्ट 60 परसेंट एवं उससे ज्यादा नंबर लाने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को हर वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान करता है

उन्होंने बताया कि जो छात्र एवं छात्राएं जरूरतमंद है यूनेस्को क्लब उनकी भी भरपूर सहायता करता है।वहीं छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र शिवांश शर्मा ने कहा कि हमें हर वर्ष यूनेस्को क्लब की ओर से आर्थिक सहायता मिलती है जिसके लिए हम आगे अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रख सकते हैं शिवांश शर्मा ने बताया कि इससे हमारे माता-पिता को भी आर्थिक रूप से मदद मिल जाती है

उन्होंने कहा कि यूनेस्को क्लब समाज के लिए एक उदाहरण है। और समाज के प्रति हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी इन्होंने बेहतर कार्य किया है।