
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज जिला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए सड़क को तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज टीम ने टनकपुर रोड स्थित नजाकत हुसैन के बागीजे में अवैध तरीके से बनाए गए रोड को तोड़ा गया है


सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया उनके पास एक शिकायत आई थी, कि नजाकत हुसैन के बगीचे में अवैध तरीके से रोड बनाई जा रही है, उन्होंने बताया कि विधायक निधि से एक सड़क बनाने का कार्य पास हुआ था, जिसे ठेकेदार ने सही जगह बनाने की जगह अवैध जगह पर बनाया है,

जबकि जिस जगह पर सड़क पास हुई है, वह जगह सही थी, ऐसे में प्राधिकरण द्वारा आज अवैध सड़क पर जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया गया है। साथ ही सीसी मार्ग पर बने अवैध सीवरेज के पीटो को ध्वस्त किया गया है


