पुलिस बदमाशों में मुठभेड़ एक बदमाश घायल दूसरा बदमाश मौके से फरार

पुलिस बदमाशों में मुठभेड़ एक बदमाश घायल दूसरा बदमाश मौके से फरार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार मे हिल बाईपास मार्ग पर राजाजी टाइगर रिजर्व में पुलिस और बाइक सवार दो चैन स्नैचर की जबरदस्त मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दी जिसके जवाब में पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी मुठभेड़ के दौरान यूपी के शाहजहांपुर निवासी चैन स्नैचर मोहित के पैर में गोली लगी जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया दिनदहाड़े इस मुठभेड़ की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया

मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटना की जानकारी लीएसएसपी अजय सिंह का कहना है कि कल ज्वालापुर में गोल गुरुद्वारे के पास चैन स्नैचिंग की वारदात हुई थी जिसके बाद से लगातार पुलिस इन बदमाशों के पीछे थी इसी सूचना पर आज जब हिल बाईपास के पास बदमाशों की लोकेशन मिली तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनका पीछा किया तभी बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी

जबकि मुठभेड़ के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों का फायदा उठाते हुए एक बदमाश फरार हो गया है फिलहाल पुलिस फरार हुए बदमाश की तलाश में लगातार कांबिंग कर रही है।