
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -हल्द्वानी

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। धामी सरकार ने उनके भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन मौके दिए जायेंगे। सरकार के इस फैसले से औसतन 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल सकता है। बता दें कि पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए थे।


इसमें 12वीं में 19 हजार और 10वीं में 28 हजार विद्यार्थी थेइसके अलावा पास छात्र-छात्राओं को भी अंक सुधार का एक अवसर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का पहला अवसर परीक्षा परिणाम आने के ठीक बाद दिया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा के साथ ये छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगेविद्यार्थी तब भी पास नहीं हुए तो दूसरा अवसर वर्ष 2024-25 की परीक्षा होगा।

इसमें उनके पास दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प केवल अपने फेल विषयों की परीक्षा देना और दूसरा विकल्प इन विषयों को छोड़कर सभी विषयों की परीक्षा देना है। यदि छात्र तब भी पास नहीं हुए तो उन्हें तीसरा व अंतिम अवसर 2024-25 की अंक सुधार परीक्षा में बैठने का दिया जाएगा


