आज शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

आज शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

आज शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के मुताबिक जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में 23 और 24 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है।एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। अगर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश होगी तो हिमपात के भी आसार हैं।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 19 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 23 और 24 मई से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं