
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

दिल्ली और देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होने जा रहा है, जिसको लेकर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने देहरादून व हर्रावाला रेलवे स्टेशन व साथ ही डोईवाला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से देहरादून रेलवे स्टेशन के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा की।


साथ ही ट्रेन की रूपरेखा समय सीमा समेत अन्य शेड्यूल के बारे में जाना।बताया जा रहा है कि जल्दी देहरादून से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जा सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि देहरादून से चलने वाली ट्रेनों की स्पीड जिला कॉरीडोर में 40 किलोमीटर प्रति घंटा होती है,

जिस पर महाप्रबंधक सोभन चौधरी का कहना है कि अगले आदेश तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड भी 40 किलोमीटर प्रति घंटा ही रहेगी। हालांकि आज निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक शुभम चौधरी ने बताया कि निरीक्षण करना रूटीन का काम है।


