कांग्रेस यात्रा

कांग्रेस यात्रा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

बीते 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर से अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि हमारी पार्टी लगातार अपने आप को मजबूत करने का काम कर रही है।

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट पर मथुरा दत्त जोशी ने बोलते हुए कहा कि हरीश रावत ने कांग्रेस से जुड़िए यात्रा निकालने की बात कही है और निश्चित तौर पर ये स्वागत योग्य है क्योंकि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं और कांग्रेस का पूरा प्रयास होगा कि इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कांग्रेस के साथ जुडें।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाने में लगे हैं और हमारा पूरा प्रयास है कि पार्टी एक बार फिर से संगठित रूप से खड़ी हो ।