नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए लोहाघाट पुलिस ने ली डाग स्क्वायड की मदद

नशे के सौदागरों की धरपकड़ के लिए लोहाघाट पुलिस ने ली डाग स्क्वायड की मदद

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नशे के सौदागरों की धरपकड़ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में अभियान चलाया गया अभियान में हल्द्वानी से आए डाग स्क्वायड की मदद ली गई

एसओ मनीष खत्री ने बताया एसपी चंपावत के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत डाग स्क्वायड की मदद से वाहनो में यात्रियों के रखे सामान व पैदल आने जाने वाले लोगों के सामान की जांच करी ताकि कोई व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी तो नहीं कर रहा है वही डॉग स्क्वायड के डाग के द्वारा गहनता से लोगों के सामान की जांच करी गई हालांकि जांच के दौरान किसी के पास भी कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ एसओ खत्री ने बताया

इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे उन्होंने कहा छेत्र में नशे के कारोबार व कारोबारियों को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा अभियान में कांस्टेबल सुनील कुमार ,अशोक पुरी आदि शामिल रहे