हल्द्वानी- शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा

हल्द्वानी- शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान देहरादून

उत्तराखंड का शिक्षा महकमां अब निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है, पिछले दिनों फीस बढ़ोतरी के मामले हो, या फिर महंगी किताबें लगाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली है।

जिसके बाद वर्तमान में निजी स्कूलों को नोटिस की कार्यवाही जहां गतिमान है, तो वहीं हल्द्वानी पहुंचे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है, कि अब प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

जिससे कि न सिर्फ प्राइवेट स्कूलों की मॉनिटरिंग हो सकेगी, बल्कि वहां आने वाली समस्याओं में शासन द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाएगा