
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

रानीपुर विधानसभा के ग्राम रावली महदूद के मुख्य मार्ग पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। रावली महदूद में दिनों गंदगी से लबालब है। चारों ओर फैली गंदगी व जलभराव की वजह से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। इन सड़को से गुजाने वाले राहगीर भी इससे अब परेशान होने लगे हैं। यहां से पैदल गुजरने वाले स्कूली बच्चों के लिए खास परेशानी है। क्योंकि सड़क के दोनो ओर गंदा पानी हमेशा बहता रहता है। लेकिन यहां से गंदे पानी की निकासी के प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी दर्जनों लोगों ने बताया कि इस गंदे पानी से यहां पर मच्छर आदि पैदा हो जाते हैं, जिससे लोगों में ज्यादातर बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि बीमारियां पैदा हो जाती हैं। ऐसे में लोगों ने इस गंदगी की सफाई के साथ साथ पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग की है। उन्होंने रोष भरे शब्दों में कहा कि यहां पर सफाई की मांग की है ताकि लोगों को गंदगी से हो रही बीमारियों व परेशानियों से निजात मिल सके।


रावली महदूद में सफाई की जिम्मेवारी ग्राम पंचायत की है। इसलिए यहां पर सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत को भेजकर सफाई करानी चाहिए। इस संबंध में पंचायत को अवगत कराकर सफाई व्यवस्था व गंदे पानी की निकासी के प्रबंध कराए जाएंगे। लेकिन आज तक कोई यहां की सुध लेने नही पहुंचा ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम प्रधान इस ओर कभी ध्यान नहीं देता है।ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते महीने भी उस स्थान पर सफाई कराई गई थी लेकिन यह बात अब मकान मालिक को भी समझनी होगी कि उनकी किराएदार सड़कों और नालियों में कूड़ा ना डालें ग्राम पंचायत के अंदर घर से कूड़ा लेने की व्यवस्था की गई है रोजाना कूड़े की गाड़ियां प्रत्येक मोहल्ले में कूड़ा लेने के लिए जाती है लेकिन उसके बावजूद भी किराएदार स्थानीय लोग सड़कों और नालियों में पूरा डाल देते हैं जिस कारण नाले चोक हो जाती है नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने बताया कि ग्राम पंचायत रावली महदूद में करीब 25 कर्मचारी लगे हुए है जो घरों से जा के कूड़ा लेने का काम करते है।

कितना ही नहीं सभी ग्राम वासियों को दोनों कूड़ेदान दिए गए हैं जिसमें एक कूड़ेदान में गीला कूड़ा और दूसरे में सुखा कूड़ा रखने के लिए कहा गया है। इन सब बातों से यह बात तो साफ हो जाती है कि ग्राम वासियों को स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा और सफाई पर ध्यान देना होगा।


