हरिद्वार में पुलिस के ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही जारी

हरिद्वार में पुलिस के ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही जारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -कपिल कुमार

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार में पुलिस के ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही जारी है। इसके बावजूद भी हरिद्वार में गंगा घाटों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। हरिद्वार के अलकनंदा घाट पर एक सप्ताह के भीतर जाम छलकाए जाने का दूसरा मामला सामने आया है।

स्थानीय निवासियों की फटकार लगाने पर युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि हरियाणा से 4 युवकों का दल हरिद्वार घूमने आया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने गंगा घाट पर शराब पीनी शुरू कर दी। आपको बता दें कि हरिद्वार में शराब की बिक्री और गंगा घाटों पर शराब का सेवन करना प्रतिबंधित है।

बावजूद इसके बाहर से आकर कई लोग हरिद्वार के गंगा घाटों पर शराब पीकर नियमों का उल्लंघन करते हैं।