किच्छा में लगा नुमाइश मेला जनता के लिए बना आकर्षण का केंद्र

किच्छा में लगा नुमाइश मेला जनता के लिए बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में लगा नुमाइश मेला आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में लगे झूलों में छोटे बच्चों के साथ साथ महिलाओं द्वारा भी जमकर लुफ्त उठाया जा रहा है। किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में लगे नुमाइश मेले में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में राजस्थान से आए ऊंट की छोटे-छोटे बच्चों द्वारा जमकर सवारी की

जा रही है। मेला आयोजकों द्वारा ऊंट को सुंदर तरीके से सजाए जाने के चलते ऊंट की सवारी बच्चों की पहली पसंद बन गया है। नुमाइश मेले में हवाई झूला, कोलंबस झूला, ब्रेक डांस झूला, सर्कस, काला जादू, इलेक्ट्रिक रेलगाड़ी, मिकी माउस आदि झूलों का लोगों द्वारा जमकर लुफ्त उठाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए मेले के प्रत्येक कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा घर पर काम आने वाले रोजमर्रा के समान एवं वस्तुएं कम दामों पर उपलब्ध हैं।

नुमाइश मेले में महिलाओं द्वारा साज श्रृंगार के अलावा घर को सजाने वाली वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की जा रही है। फिलहाल किच्छा में लगा नुमाइश मेला स्थानीय जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।