
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:लोहाघाट नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती के श्री सिद्ध बाबा मंदिर में संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में सजधज कर श्री सिद्ध बाबा मंदिर से त्यौंद्राबाबा, महारुद्र, भगवती मंदिर से कथा आयोजन स्थल तक जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। पुरोहित विपिन उप्रेती ने गणेश पूजन, मूल पाठ,कलश पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना संपन्न कराई।


दोपहर बाद कथावाचक व्यास पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। आयोजक गीता पुनेठा, प्रकाश चंद्र पुनेठा ने बताया क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कथा का श्रवण कर आंनद उठाने की अपील की।

इस दौरान ग्राम प्रधान विमला पुनेठा, चंद्रशेखर बगौली,शंकर बगौली, उमेश पुनेठा,राजू पुनेठा, राजेंद्र पुनेठा, रोहित पुनेठा, सतीश पुनेठा, मयंक पुनेठा, महेश सुतेडी, महेश पुनेठा,नारायण दत्त,संदीप बगौली, कपिल पुनेठा आदि मौजूद रहे।


