
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। करीब एक सप्ताह पूर्व किच्छा कोतवाली अंतर्गत मुख्य बाजार में अज्ञात चोरों ने एक दुकान पर धावा बोलकर करीब एक लाख कीमत का लोहे का स्क्रैब चोरी कर लिया था।


दुकान स्वामी अशोक कुमार चड्डा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किच्छा पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। किच्छा कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए किच्छा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर व्यापारी की दुकान से चोरी हुए करीब एक लाख कीमत के स्क्रैप को बरामद कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


