
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। जिसके चलते आज डोईवाला में यूथ कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।कांग्रेस संगठन द्वारा लगभग चार माह पहले विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी


, जिसके नतीजे भी घोषित कर दिए गए थे। लेकिन अभी तक विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार नहीं किया गया था, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज डोईवाला में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने का काम किया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए

कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के लिए दिल जान से कार्य करें। ताकि संगठन को मजबूती मिलने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिल सके।


