सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अज़हर मलिक

स्थान -काशीपुर

आगामी 1 मई से प्रदेश भर में समस्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा की जाने वाली हड़ताल को लेकर समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेताओं की के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा संपूर्ण राज्य में खाद्यान्न वितरण कार्य का बहिष्कार किए जाने की जानकारी भी दी।

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड के तत्वाधान में फेडरेशन के काशीपुर इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार सारस्वत तथा महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष सार्थक अग्रवाल के नेतृत्व में फेडरेशन के स्थानीय इकाई के पदाधिकारी उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के कार्यालय में पहुंचे और आगामी 1 मई से प्रदेश संगठन के आह्वान पर होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल के बारे में जानकारी दी तथा एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए फेडरेशन की काशीपुर इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है कि कोरोना काल वितरित किए गए 7 माह के राशन का लाभांश अभी तक नहीं मिला है वहीं जनवरी से अब तक के वितरित यह गए राशन पे कमीशन की अभी तक कोई रूपरेखा सरकार द्वारा नहीं बनाई गई है।

वर्तमान में राशन विक्रेता भुखमरी की कगार पर आ चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 मई से पूरे प्रदेश भर में सस्ता गल्ला का वितरण नहीं किया जाएगा। उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे मामले में वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी खाद्य मंत्री से वार्ता हो चुकी है जो कि बेनतीजा रही है।