खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के उत्तराखंड समिति के नव मनोनीत सदस्य का किच्छा में हुआ जोरदार स्वागत

खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के उत्तराखंड समिति के नव मनोनीत सदस्य का किच्छा में हुआ जोरदार स्वागत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

भारत सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड सलाहकार समिति के सदस्य की घोषणा कर दी गई। किच्छा निवासी युवा भाजपा नेता लवी सहगल को उत्तराखंड सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा के बाद नगर के तमाम स्थानों पर समिति के नव मनोनीत सदस्य लवी सहगल का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राइस मिल

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। किच्छा में राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समिति सदस्य लवी सहगल का जोरदार स्वागत करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि किच्छा निवासी भाजपा नेता लवी सहगल को सलाहकार समिति सदस्य बनाए जाने से खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लवी सहगल को दायित्व दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा नेता लवी सहगल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनको दायित्व दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मौके पर राइस मिल एसोसिएशन से जुड़े तमाम पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे