
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री व जनपद चंपावत की प्रभारी रेखा आर्या आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत चंपावत जनपद के सीमांत टनकपुर क्षेत्र पहुंची जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया, मंत्री रेखा आर्या ने टनकपुर के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में पहुंचकर वहां आयोजित जिला योजना की बैठक में प्रतिभाग किया


इस दौरान मंत्री महोदया ने क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जिला अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए, जिला योजना समिति की बैठक में जिले के सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों को यथासमय सभी विभागीय जानकारियां के साथ बैठक में उपस्थित रहे, वहीं मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेखा आर्य बताया कि चंपावत जिला योजना के अंतर्गत इस बार चंपावत जनपद को 26% अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है बजट संबंधित सभी कार्य समय से पूरे हो चुके हैं सभी योजनाएं 1 से 2 साल के अंदर पूर्ण होती हुई दिखाई देंगी

हमारी सरकार ने यह फैसला लिया है कि जिला योजना के अंतर्गत चलाई जाने वाली योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाए 2 साल के अंदर योजनाएं धरातल पर पूर्ण होती दिखनी चाहिए यह बड़ा फैसला है बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर गई।


