
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -सुधीर चावला

स्थान -रानीपुर

हरिद्वार के बीएचएल क्षेत्र में रात्रि में वन्यजीवों का आना लगातार जारी, बीएचएल क्षेत्र में दिखाओ गुलदार वीडियो वायरलहरिद्वार वन विभाग द्वारा किए जाने वाले लाख दावे लगातार फेल होते नजर आते हैं इन दिनों हरिद्वार का बीएचएल क्षेत्र वाइल्डलाइफ सफारी एरिया रात्रि के समय में बन जाता है हरिद्वार के नागरिक रात्रि में घूमने के लिए अब बीएचएल को ही पसंद कर रहे हैं क्योंकि वहां पर वन्यजीव बिना किसी वाइल्ड सफारी टिकट के देखने को मिल जाते हैं अब तो आलम यह है कि रात्रि में आप गुलदार को भी आराम से देख सकते हैं।


हरिद्वार की सोशल मीडिया पर कल रात के दो वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं जिसमें एक वीडियो में गुलदार को बीएचएल की सड़कों पर आराम से घूमते हुए देखा जा सकता है तोह वहीं दूसरी वीडियो में बीएचएल के पास स्टेडियम के पास सांभर का एक झुंड दिखाई दे रहा है दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और वन विभाग की द्वारा किए जाने वाले दावों की पोल खोल रहे हैं।आपको बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है कि बीएचएल क्षेत्र में गुलदार हो या फिर सांभर के झुंड को देखा गया हो

लेकिन इस तरह से रात्रि में वन्यजीवों का बीएचएल के आसपास के क्षेत्र में घूमना किसी खतरे से कम नहीं है वही हरिद्वार का बीएचएल स्टेडियम का रात्रि के समय वाइल्डलाइफ सफारी बनना हरिद्वार में आने वाले खतरे की चेतावनी दे रहा है अगर समय रहते वन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह दिन दूर नहीं जब वन्यजीव और आमजन में टकराव की स्थिति बन जाएगी ।


