
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

उत्तराखण्ड में फ़िल्म निर्माण को एक संगठित उद्योग की तरह बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार सकारात्मक पहल करने में जुटी है। इसी कड़ी में युवाओं को इस क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में एकराज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान पर फोकस किया जा रहा है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारीने बताया


कि फिल्म टीवी प्रशिक्षण के लिए अल्मोड़ा के उदय शंकर नाट्य संस्थान परिसर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान के वित्तीय पोषण एवं संचालन संबंधी अन्य विषयों के निर्धारण हेतु मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं

कि उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर लिया जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में FTII पुणे की तरह फिल्म, टीवी और कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण हेतु एक उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना के निर्देश दिए हैं।



