खटीमा फाइबर लिमिटेड के एम डी डॉक्टर आरसी रस्तोगी ने की प्रेस वार्ता

खटीमा फाइबर लिमिटेड के एम डी डॉक्टर आरसी रस्तोगी ने की प्रेस वार्ता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खबर उधम सिंह नगर के जनपद खटीमा से है खटीमा में इन दिनों खटीमा फाइबर लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगातार निकाले जाने के कारण प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज खटीमा फाइबर लिमिटेड के एम डी डॉ आर सी रस्तोगी द्वारा अपना पक्ष मीडिया के सामने रखने हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी के एम डी डॉक्टर आरसी रस्तोगी द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा किसी भी कंपनी के कर्मचारी को नहीं निकाला गया है जिन भी कर्मचारियों को इस वक्त काम नहीं दिया जा रहा है

उनको हमारे द्वारा ले आँफ पर रखा गया है जहां हमारी कंपनी में एक तरफ 402 कर्मचारी कार्य करते हैं वहीं पर हमारा एक प्लांट जो लगातार नुकसान पर चल रहा है और हमारे पास माल के आर्डर भी नहीं है इस कारणवश 107 कर्मचारियों को हमारे द्वारा नोटिस देकर ले -आँफ पर रखा गया है जो कि एक कंपनी के नियम अनुसार साल में किसी भी कर्मचारी को कंपनी के एम डी होने के नाते मैं ले-आँफ पर रख सकता हूं और ले-आँफ पर रहते हुए कर्मचारी जिसकी जो शिफ्ट हो उस शिफ्ट में आकर अपनी हाजिरी लगाए और हम उसे 15 दिन की तनखा भी देंगे वही लोगों द्वारा उपाय उड़ाई जा रही कि 200 वर्करों को काम से निकाल दिया गया है लेकिन हमारे द्वारा 200 वर्करों को काम से नहीं निकाला गया है आपको बता दें कि मीडिया के द्वारा कर्मचारियों के पर्सनल फंड जमा न होने की बात पूछे जाने पर डॉक्टर आरसी रस्तोगी एम डी फाइबर लिमिटेड के द्वारा बताया गया कि हां यह बात सत्य है

कि हमारे द्वारा कुछ महीनों का कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं है जो कि हमारी कंपनी इस वक्त घाटे में चल रही है लेकिन ऐसा नहीं है कि हम उस पर्सनल फंड को कर्मचारी के खाते में जमा नहीं करेंगे हम उस पर्सनल फंड को कर्मचारी के खाते में अवश्य जमा करेंगे और जो भी कर्मचारी इस वक्त ले/आँफ पर चल रहे हैं अगर हमारी कंपनी फिर से कार्य शुरू करती है और कहीं से भी हमें माल के आर्डर मिलते हैं तो हम उन लोगों को अवश्य कंपनी कार्य हेतु बुलाएंगे