
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

पारंपरिक ऊर्जा स्रोत भविष्य में समाप्त हो जाएंगे इसलिए यह आवश्यक है कि हमें पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए – डॉ. धन सिंह रावत देहरादून इंडियन ऑयल की ओर से सक्षम 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,सक्षम एक महीने की अवधि का पीसीआरए का वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम है। यह नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए ईंधन संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ भारत को कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाता है।


सक्षम-2023 का उद्घाटन आज 24 अप्रैल 2023 को आईआईपी देहरादून में किया गया। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप् में मौजूद रहें। उन्होंने अपने भाषण में ऊर्जा संरक्षण के लिए नए उपायों और पहलों को अपनाने पर जोर दिया एवं उन्होंने कहा कि ’चूंकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोत भविष्य में समाप्त हो जाएंगे इसलिए यह आवश्यक है कि हमें पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने देश की प्रगति के लिए दुर्लभ संसाधनों को लंबे समय तक चलाने के लिए हमारी गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया ।इस अवसर पर आईआईपी के निदेशक अंजन राय ने भी वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करने की

आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. सुनील पाठक ने अपने भाषण में देश में की जा रही कई नई पहलों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों द्वारा वॉकथॉन भी किया गया


