
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -सचिन कुमार

स्थान – देहरादून

आगामी 30 अप्रैल को इस माह के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड होगा जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी भव्य तरह से मनाने की तैयारियां कर रही है उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया की 30 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी का 100 वा कार्यक्रम होगा जिसे पार्टी स्तर पर भव्य स्वरूप देने की तैयारियां चल रही है जिसमें पार्टी की कोशिश है


कि प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों के साथ इस कार्यक्रम को सुना जाए जिसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली महान विभूतियों संत समाज, वीरांगनाओ राज्य आंदोलनकारियों लोक कलाकारों एवं फिल्म जगत से जुड़ी हुई हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा इस संबंध में आज वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई

और 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के साथ बैठके होंगी और 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे उसके बाद बूथ स्तर तक कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित बैठक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी


