
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार जिले से खाकी वर्दी के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है । जानकारी मिल रही है कि दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा 20 हजार की रिस्वत लेते हुए पकड़े गए हैं । दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात है ।बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा ने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार की घूस मांगी थी।


शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा इसी कोतवाली में तैनात है।शिकायतकर्ता से मांगी 20 हजार की घूसजानकारी के अनुसार इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के एक मामले की जांच कर रहा था।

इसी दौरान उसने 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की घूस मांगी। मामले की शिकायत देहरादून विजिलेंस तक पहुंची तो विजिलेंस की टीम देहरादून से हरिद्वार पहुंच गई और आरोपी इंद्रजीत सिंह राणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया


