
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है..उत्तराखंड पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश से सटी सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या के बाद जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए. अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश से सटी राज्य की सभी सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग अभियान करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि फिलहाल उत्तराखंड में माहौल शांतिपूर्वक है


