मंगलवार को राज्य में कोरोना के 108 नए मरीज मिले

मंगलवार को राज्य में कोरोना के 108 नए मरीज मिले

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में एक दिन में 108 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दून में सर्वाधिक 62 मरीज मिले। इसके अलवा नैनीताल में 15,हरिद्वार में 8, अल्मोड़ा में छह, टिहरी में तीन, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़,बागेश्वर,चंपावत व चमोली में एक-एक नया मरीज मिला।

वही देहरादून एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट बनता दिख रहा है। नगर के दून अस्पताल में पैथौलॉजी विभाग की एक वरिष्ठ डॉक्टर और नेत्र रोग विभाग के एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

दोनों होम आइसोलेशन में चले गए हैं। वहीं कोरोनेशन अस्पताल में भी एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।