
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर –नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

मई माह से सरकारी सस्ता गल्ला के विक्रेता पिछले करीब 11 माह का ढुलाई भाड़े का भुगतान नही किए जाने एवं लंबे समय से राज्य के विक्रेताओं को भी अन्य राज्यों की तरह ही मानदेय दिए जाने की मांग को पूरा नहीं किए जाने पर चमोली जिले के डीलर भी सरकारी राशन का वितरण नहीं करेेंगे।सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के थराली तहसील अध्यक्ष धनराज सिंह रावत ने बताया कि पिछले दिनों आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स फेड़रशन की ऋषिकेश में आयोजित बैठक में तय किया गया हैं कि आगामी 20 अप्रैल तक राज्य भर के सभी सरकारी राशन विक्रेताओं को पिछले 7 माह से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभांश व ढुलान, भाड़े के साथ ही पिछले 4 माह का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का ढुलाई भाड़े का भुगतान नहीं किए


जाने एवं लंबे समय से मांग करने के बावजूद भी उत्तराखंड के सरकारी सस्तागल्ला विक्रेताओं को मासिक रूप से मानदेय नहीं दिए जाने पर पूरे राज्य के सरकारी विक्रेताओं ने मई माह से राशन का उठान एवं वितरण नही किए जाने का आह्वान किया गया हैं।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई गांवों के सरकारी विक्रेताओं को समय पर ढुलान भाड़े का भुगतान नही किए जाने उनको जितना आर्थिक संकट उठाना पड़ा है उतना सड़कों के आसपास के डिलरों की नही उठाना पड़ता हैं। क्यूंकि उन्हें ब्लाक के गोदामों से पहले राशन सड़कों के आसपास पहुंचाना पड़ता हैं। उसके बाद घोड़े,खच्चरों के जरिए गांव की दुकानों तक पहुंचाना पड़ता हैं इस दौरान उन्हें अधिक धनराशि का भुगतान करना पड़ता हैं।

धनराज रावत ने सरकार से डीलरों की मांगों को तत्काल पूरे किए जाने की मांग करते हुए संघ के सदस्यों से एक मई से गोदामों से राशन नही उठाने एवं वितरण नही करने की अपील की। इस संबंध में अध्यक्ष धनराज रावत ने बताया कि जल्द ही आंदोलन की रणनीति को तय करने के लिए आनेवाले दिनों थराली में एक बैठक का आयोजन की जाएगी।



