
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

ख़बर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र से है जंहा जसपुर विधायक आदेश चौहानोर राजस्व निरीक्षक के विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है बीते दो दिन पूर्व जसपुर विद्यायक ओर राजस्व निरीक्षक कानून गो सुशील जुनेजा के साथ खसरे को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद क़ानून गो ने थाने पहुँचकर तहरीर देकर विधायक और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी बीते रोज विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ तहसीलदार कार्यालय के बाहर कानून गो के खिलाफ कार्यवाही को लेकर धरने पर बैठे थे


और कार्यवाही ना होने पर आज विधायक द्वारा तहसील पहुँचकर तालाबंदी करने की बात कही गई थी जिसके बाद उपजिलाधिकारी जसपुर द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंडी परिसर में धारा 144 लागू की गई है वंही तहसील परिसर में पुलिस प्रसाशन भी पूरी तरह मुस्तेद है उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि खसरे को लेकर विवाद हुआ था कुछ ऐसे भू माफिया है जो दूसरे के खसरे लेकर उन्हें बेचने का काम करते है खसरे को लेकर विवाद हुआ था और बताया जा रहा है कानून गो के साथ गाली गलौच ओर अभद्र व्यवहार किया गया और सरकारी दस्तावेज फाड़े गए जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है कल विधायक द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

और उनके द्वार आह्वान किया गया था कि आज तहसील में तालाबंदी की जाएगी उसी को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है अगर धारा 144 लागू होने के बाद भी तालाबंदी करते है तो धारा 144 का उलंघन ओर सरकारी कार्य मे वाधा डालने के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा



