2 दिन से लापता नाबालिग छात्र की बरामदगी को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया कोतवाली का घेराव

2 दिन से लापता नाबालिग छात्र की बरामदगी को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया कोतवाली का घेराव

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी परवीन मेवाड़ी का 15 वर्षीय पुत्र मयंक जो कक्षा 9 का छात्र है, बताया जाता है कि 8 अप्रैल की शाम को वह घर से बिना बताए अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया, मामले में पुलिस द्वारा लापता छात्र की गुमशुदगी भी दर्ज कर ली गई थी,

2 दिन तक लापता छात्र की बरामदगी ना होने पर पूर्व सैनिकों ने कोतवाल से लापता छात्र को सकुशल बरामद करने की मांग की, मामले में लापता छात्र के पिता रामनगर में स्थित आर्मी कैंटीन में नौकरी करते हैं तथा पूर्व सैनिक हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने लापता पुत्र को शीघ्र बरामद करने की मांग की है। वही मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद लापता छात्र की कोई भी लोकेशन नहीं मिली है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस की टीमो को बढ़ाने के साथ ही एक्सपर्टो को बुला लिया गया है।