नजीर पेश कर रही है हरिद्वार पुलिस, अज्ञात मृतक को न्याय दिलाने के लिए बनी वादी

नजीर पेश कर रही है हरिद्वार पुलिस, अज्ञात मृतक को न्याय दिलाने के लिए बनी वादी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

झगड़े में सिर पर पत्थर मारने से हुआ था घायल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित धारा 304 I.P.C. में मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम कर रही आरोपी की तलाशकानून की नजर में सब बराबर, हम मृतक को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध, पुलिस टीम अपना काम कर रही हैं- एसएसपी रात्रि सिटी कन्ट्रोल रुम के माध्यम से दो बाबाओ के बीच झगडा होने की सूचना पर नाइट ऑफिसर SI खेमेन्द्र गंगवार चेतक जवानों के साथ जब मौके पर पहुंचे

तो एक फक्कड बाबा घायल अवस्था मे मिला। घायल को 108 द्वारा सिविल अस्तपाल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही शिनाख्त के प्रयास किए गए किन्तु सफलता नही मिली।पुन घटनास्थल जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि “निश्चित स्थान पर सोने को लेकर हुए झगड़े में” रिक्शा चालक नरेश पुत्र सर्वेश्वर निवासी फुलवारी जिला पटना बिहार ने बाबा के सिर पर पत्थर मारा। जिस कारण पत्थर लगने से गंभीर रुप से जख्मी बाबा की मृत्यु हो गयी।

मामला एसएसपी हरिद्वार के संज्ञान में आने पर मिले दिशा निर्देशों के क्रम के आधार पर प्रभारी चौकी रोडीबेलवाला SI प्रवीन रावत द्वारा आरोपी नरेश के विरुद्ध धारा 304 भा द वि मे अभियोग पंजीकरण कराया गया।पुलिस टीम अब आरोपी रिक्शा चालक की तलाश में सरगर्मी से जुटी हैं