हल्द्वानी- ब्लैकमेलर ने महिला के पति को भेजा अश्लील वीडियो, महिला पहुंची कोतवाली, मामला दर्ज

हल्द्वानी- ब्लैकमेलर ने महिला के पति को भेजा अश्लील वीडियो, महिला पहुंची कोतवाली, मामला दर्ज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के नैनीताल रोड निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से जान पहचान हुई, जिसके बाद उसने उसकी अश्लील वीडियो फोटो बना ली, आरोपी द्वारा वीडियो फोटो वायरल करने के नाम पर काफी दिनों से उसको ब्लैकमेल कर रहा है जहां आरोपी द्वारा महिला से ब्लैकमेल कर कई बार अच्छी खासी रकम वसूली गई है। आरोपी अब फिर से उसको ब्लैकमेल कर दिल्ली बुला रहा है,

आरोपी ने उसका फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है, यहां तक कि आरोपी ने अश्लील फोटो वीडियो उसके मां और पति को भी भेज दिया है, जिसके चलते महिला के परिवार में कलह उत्पन्न हो गई है। पीड़िता से बताया की आरोपी अब उसको और उसके बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा की वह हल्द्वानी आयेगा, जिसके बाद से महिला को खतरा महसूस हुआ, महिला पुलिस से गुहार लगाने कोतवाली पहुंच गई, और अपनी आप बीती बताने लगी

, पुलिस को महिला द्वारा तहरीर देते हुए कहा की उसको जान का खतरा है साथ ही महिला ने बताया की आरोपी अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए कहता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा