कांग्रेस ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागतपदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

कांग्रेस ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागतपदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

कांग्रेस पार्टी ने नवनिर्वाचित ज़िला अध्यक्ष नारायण सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ज़िला अध्यक्ष एस०सी० ललित मोहन आर्या जी, ज़िला उपाध्यक्ष एस०सी० नवीन आर्या, कंचन आर्या एस०सी० महिला नगर अध्यक्ष सहित यूथ विधासभा रानीखेत के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्प्रिंग फील्ड में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की ज़रूरत है। आज भाजापा डराने-धमकाने की गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गाँधी जी की सदस्यता को रद्द करने भाजपा की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा सरकार ने कोई भी कदम जनता के हित में नहीं उठाया। कहा कि बेरोज़गारी आसमान छू रही है, बेरोज़गारी अपने चरम पर है।

भाजापा की केंद्र सरकार कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। वहीं भाजपा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। पेपर लीक मामले में कहा कि प्रदेश की भ्रष्ठ सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ लगातार छल किया है। कहा कि प्रदेश सरकार ने जहां मदिरा के दामों घटाए वहीं रसोई गैस, बिजली-पानी की दरों में वृद्धि कर गरीब जनता की कमर तोड़ने का काम किया। नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली देने वाली भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड में वी आई पी को बचाने का कार्य कर रही है।कार्यकम की अध्यक्षता उमेश भट्ट ने की संचालन ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव ने किया।कार्यक्रम में पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, त्रिभुवन शर्मा ‘ अगस्त लाल साह वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र लाल साह, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत पडालिया, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रभारी भिकियासैंण हेमंत माहरा, सक्रिय कार्यकर्ता दीपक खंडेलवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशीला बिष्ट, ग्राम प्रधान शीला डोगरा, कार्यकारी

अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमंत रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान राजेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष यूथ नीरज वाल्मीकि, धीरज कुमार, पूर्व जिला पंचायत प्रह्लाद सिंह, उप सचिव नीरज सिंह रावत, यूथ उपाध्यक्ष करन बिष्ट, चंदन बिष्ट, जीतन जुयाल, दीप उपाध्याय, तरुण कुमार, कार्तिक भारती, प्रियांशु कुँवर्बी, विनीत कुँवर्बी, हिमांशु बिष्ट, सौरभ अधिकारी, मोहित, नेहा बेलवाल, आदि मौजूद रहे।