
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। सीएम ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के 43 वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडारोहण किया। इसके साथ ही भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम ने किया झंडारोहणभारतीय जनता पार्टी का आज 43 वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडारोहण किया। जिसके बाद सीेम धामी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि जिन्होंने पार्टी के लिए योगदान दिया मैं ऐसे महापुरुषों को नमन करता हूं।सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवाभाव से लगी हुई है।देश की अन्य पार्टियों और हमारी पार्टियों में एक अंतर है, वहां भी कार्यकर्ता होते हैं। लेकिन भाजपा के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता एक ध्येय के साथ निस्वार्थ भावना के साथ काम करते हैं।कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के बारे में ज्यादा नहीं सोचासीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन इसमें गरीबों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा गया।स्व. अटल बिहारी वाजपेई के कहे शब्द अंधेरा छटेगा, फूल खिलेगा आज हो रहे हैं सत्य साबितमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के अंदर धारा 370 को खत्म किया गया। इसे खत्म करने की दूरदर्शी सोच भी पीएम मोदी की है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी अस्तित्व में आई थी।

पार्टी के पहले अधिवेशन में स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, फूल खिलेगा आज ये सत्य साबित हुआ।2024 में भाजपा बहुमत की सरकार बनेगी1994 के चुनाव में पार्टी को केवल 2 सीटें मिली थी। तब सत्तासीन पार्टी से जुड़े लोग पार्टी पर हंसते थे। व्यंग भी किया करते थे। लकिन आज उनके सिर शर्म से झुक जाते हैं। सीएम धामी ने कहा कि आज हमें ये भी संकल्प लेना है कि 2024 में भाजपा की प्रचंड नहीं बल्कि दो तिहाई बहुमत की सरकार बनेगी


