
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में आए सभी लोग अपने घरों से बहार निकल आए। बता दें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।


उत्तरकाशी जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिले की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दे दिए हैं। बता दें भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में मांडो के जंगलों में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।मार्च माह में भी महसूस किए गए थे

भूकंप के झटके वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके उत्तरकाशी जनपद में इससे पहले भी चार मार्च की रात को भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी


