नैनीताल- माता-पिता के विवाद से परेशान दस साल का मासूम पहुंचा कोतवाली, पुलिस से लगाई यह गुहार

नैनीताल- माता-पिता के विवाद से परेशान दस साल का मासूम पहुंचा कोतवाली, पुलिस से लगाई यह गुहार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -नैनीताल

पति पत्नी की लड़ाई के किस्से अक्सर सभी ने सुने होंगे, लेकिन इस लड़ाई की वजह से उनके परिवार पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह कम देखने को मिलता है। एक ऐसा ही मामला नैनीताल में आया है, जहां पर अपने माता और पिता की लड़ाई को एक 10 साल का बच्चा अक्सर देखता है, जिससे परेशान होकर वह कोतवाली पहुंच गया और उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।नैनीताल के मल्लीताल में रहने वाला 10 साल का मासूम बच्चा रोजाना अपने माता-पिता के झगड़े को देखता था

और वह परेशान हो गया, ऐसे में वह मल्लीताल कोतवाली पहुंच गया, उसने बताया कि उनकी मम्मी पापा के बीच झगड़ा मारपीट तक पहुंच जाता है। ऐसे में वह काफी परेशान है, उसने पुलिस के सामने गुहार लगाकर इस पूरे मामले का समाधान निकालने की बात कही है। वही कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बच्चे के माता-पिता की काउंसलिंग करवाकर कड़ी चेतावनी दी है, कि भविष्य में उनके द्वारा घरेलू विवाद नहीं करना है, अक्सर माता-पिता के झगड़े का असर उनके बच्चों के जीवन पर पड़ता है, बच्चे मानसिक रूप से काफी तनाव में आ जाते हैं,

जिस से निकलने में उनको काफी मुश्किलें होती हैं। वहीं मनोचिकित्सक युवराज पंत ने बताया की घरेलू विवाद के चलते बच्चों पर मानसिक दबाव पड़ता है। जिसको देखते हुए माता पिता और बच्चों की काउंसलिंग करना बेहद जरूरी है ताकि परिवार को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े