

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

प्रदेशवासियों को मानसखंड झांकी का दीदार करने के उद्देश्य से सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर छोटा नमूना तैयार कर हरी झंडी दिखाकर झांकी को रवाना कर दिया है। बता दें ये झांकी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी। अब आम लोग भी प्रत्यक्ष रूप से झांकी को देख सकते हैं। सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी झांकीबता दें 30 वर्षों में पहली बार मानसखंड झांकी 26 जनवरी को राजपथ पर पहले स्थान पर आई थी। सीएम धामी के निर्देशों पर मानसखंड झांकी का छोटा नमूना तैयार किया गया है।


ये झांकी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालयों से होकर गुजरेगी। अब प्रदेशवासी भी इस झांकी का दीदार कर सकते हैं। क्या था मानसखंड झांकी में खासगढ़वाल की चारधाम यात्रा की भांति सरकार कुमाऊं में मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम को दिखाया गया है। झांकी में उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, कस्तूरी मृग, गोरल, देश का राष्टीय पक्षी मोर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल और उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को दिखाया गया है।

बता दें झांकी के आगे और पीछे उत्तराखंड का नाम भी ऐपण से लिखा गया था। जागेश्वर धाम का मंदिर देवदार के वृक्षों के बीच है। जिस कारण झांकी के आगे और पीछे घनघोर देवदार के वृक्षों का सीन तैयार किया गया था।



