

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान –बागेश्वर

पहाड़ की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी छाप छोड़ी है। खेलों में तो बेटियों ने प्रदेश ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है। अब पहाड़ की भावना विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने को तैयार है। जी हां बागेश्वर की फेंसिंग खिलाड़ी भावना टाकुली का वर्ल्ड फेंसिंग जूनियर एंड कैडेट चैंपियनिशप के लिए चयन हुआ है। आगामी सात से नौ अप्रैल तक यह प्रतियोगिता बुल्गारिया में खेली जाएगी।


भावना उत्तराखंड से फेंसिंग में एकमात्र खिलाड़ी जिसे विदेशी की धरती पर खेलने का मौका मिला है। उत्तराखंड का नाम रोशन करने का मौका मिला है। वह पिछले वर्ष तजाकिस्तान, उजबेकित्सान में भी खेल चुकी हैं वर्ल्ड जूनियर एंड कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप के भारतीय टीम की घोषणा 14 मार्च को हुई। भारतीय फेंसिंग टीम में बागेश्वर जिले के सूपी गांव की रहने वाली भावना टाकुली का चयन भी हुआ है।

उत्तराखंड से तलवारबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली वह पहली बालिका हैं। भारतीय सेना में तैनात उनके पिता प्रताप सिंह टाकुली ने बताया कि वह अंडर 17 में खेलेंगी। उन्होंने पटियाला, पंजाब से प्रशिक्षण लिया। उनके पिता सेना में तलवारबाजी के प्रशिक्षक हैं। वह भी सेना की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं



