भाजपा ने की पत्रकार वार्ता

भाजपा ने की पत्रकार वार्ता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रुड़की

रुड़की के जिला पंचायत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि गुरुवार से प्रदेश में चलो गांव-गांव चलो घर-घर अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान के तहत ओबीसी समाज के लोगों को पार्टी के लिए एकजुट किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार काम कर रहा है। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है इसी दिन इस अभियान की भी शुरुआत की जाएगी।

यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में 50 हजार परिवार तक पहुचा जाएगा, समाजिक समरसता के तहत घर-घर जाकर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबो के लिए निर्णय लिए। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही राफेल देश को मिला, 70 साल के बाद बिजली पहुची घर-घर पहुची, 70 साल बाद कश्मीर से धारा 370 हटी, पांच सौ साल बाद राममंदिर बना, मोदी ने देश को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा की किसी दल ने ओबीसी समाज के बारे में नही सोचा, प्रधानमंत्री ने ओबीसी विश्वकर्मा योजना के तहत 20 लाख करोड़ की योजना शुरू की, इन सभी योजना को घर-घर जाकर बताएंगे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि अभियान कल से शुरू हो रहा है,

पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर यह अभियान चलेगा, भाजपा नेता कवींद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें इस अभियान के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय टीम का सदस्य बनाया गया है, उन्होंने कहा कि जोर शोर से अभियान चलाया जाएगा, 2024 में सभी को जोडा जाएगा।