चोरी के ट्रैक्टर के साथ किच्छा पुलिस ने किया बंटी बबली को गिरफ्तार।

चोरी के ट्रैक्टर के साथ किच्छा पुलिस ने किया बंटी बबली को गिरफ्तार।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान-किच्छा

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में बंटी बबली को गिरफ्तार कर लिया है। बंटी बबली की जोड़ी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने करीब 2 माह पूर्व कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी बंटी बबली को गिरफ्तार कर चोरी गए ट्रैक्टर को कृषि उपकरण सहित बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों द्वारा किसान के यहां करीब ढाई महीने नौकरी करने के बाद किसान के 12 लाख कीमत के स्वराज ट्रैक्टर को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था ।

पीड़ित किसान पवन गंगवार की शिकायत के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा करीब 350 सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई और ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए बिलासपुर, रामपुर, फतेहगंज पश्चिमी, बदायूं, बरेली, बहेड़ी सहित तमाम स्थानों पर दबिश दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज सक्सेना और लक्ष्मी देवी की निशानदेही पर चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, ट्रैक्टर चोरी, आबकारी अधिनियम सहित तमाम आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

ट्रैक्टर बरामद होने के बाद किसान पवन गंगवार ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को 5000 की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है। वही उधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को 2500 रुपए का इनाम देने की घोषणा करते हुए पुलिस टीम का उत्साह वर्धन किया है।